भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 71 वें जन्मदिन पर 17 सितंबर को श्योपुर के नेशनल पार्क कुनो आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के श्योपुर आगमन के पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह में एक पत्र लिखा है. पीएम को लिखे इस पत्र में डॉ सिंह ने श्योपुर के कुपोषित बच्चों के लिए बड़े पैकेज के ऐलान करने का आग्रह किया है. 

नेता प्रतिपक्ष डॉ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 71 वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना भी की. नेता प्रतिपक्ष ने उल्लेख किया है कि आप अपने जन्मदिन पर 17 सितंबर को नामिबिया से लाए गए चीतो को नेशनल पार्क के बाड़े में रिलीज करने श्योपुर आ रहे हैं. हम आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं कि देश में सबसे अधिक कुपोषित बच्चे श्योपुर में है. मोदी जी, आप अपने 71 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर कुपोषित बच्चों के लिए बड़े बेटे का ऐलान भी करेंगे ऐसी मेरी अपेक्षा है.

यही नहीं, डॉ सिंह ने अपने पत्र में मंत्री मोदी अवगत कराया है कि श्योपुर जिले में 26 हजार से अधिक कुपोषित बच्चे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में लेख किया कि मप्र के माथे पर लगे कुपोषण के कलंक को मिटाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई. उन पर करोड़ों रुपए खर्च किए पर वह राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है. मोदी जी आपसे आग्रह है कि  कुपोषण के नाम पर हुए करोड़ों के घोटाले की जांच किसी केंद्रीय जांच एजेंसी से कराएं.