भोपाल: मप्र विधानसभा का वर्षाकालीन सत्र सोमवार 28 जुलाई, 2025 से आरंभ होकर शुक्रवार 8 अगस्त, 2025 तक चलेगा। राज्यपाल की स्वीकृति पर इस संबंध में अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कर दी गई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार इस 12 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 10 बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे।
इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 9 जुलाई, 2025 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 17जुलाई, 2025 तक प्राप्त की जावेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 - क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 22 जुलाई, 2025 से कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 4 तक प्राप्त की जावेंगी।