मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना एसपी आशुतोष बागरी को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश हैं। मुरैना दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से स्थानीय लोगों ने मुरैना एसपी की कार्यशैली को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद मुरैना एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग नाराज थे। इस वजह से सीएम शिवराज ने एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। सीएम के इस आदेश के बाद मुरैना पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को स्वास्थ्य सेवाओं का लोकार्पण करने के लिए और लाडली बहना योजना के तहत आयोजित महिला सम्मेलन में शिरकत करने मुरैना पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं ने सीएम से एसपी के बारे में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि जिले में कई जगहों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है।