छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेबदल किया है। बिलासपुर से सांसद अरुण साव को भाजपा ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में किये गए बदलाव से भाजपा ने बड़ा सन्देश दिया है।
अरुण साव अब तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी निभा रहे विष्णुदेव साय का स्थान लेंगे। अरुण साव विद्यार्थी संगठन एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। वे हाईकोर्ट के उपमहाधिवक्ता भी रहे हैं।
.png)
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अरुण साव ने प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने को अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और अटल जी के सपनों को छत्तीसगढ़ साकार करेंगे।