MP bye-election: कांग्रेस ने रविवार को मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। बुधनी और विजयपुर दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। राजकुमार पटेल बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं विजयपुर सीट से मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया गया है।
राजकुमार पटेल एक सामाजिक कार्यकर्ता और इंडियन नेशनल कांग्रेस के एक पूर्णकालिक सक्रिय सदस्य हैं। 1993 में बुधनी से विधायक भी रह चुके हैं। वह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। जबकि मुकेश मल्होत्रा बीजेपी का हिस्सा थे। लेकिन पार्टी ने उन्हें 2023 में टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा। फिर कांग्रेस में शामिल हो गए।
शनिवार को बीजेपी ने दोनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया। बुधनी में रमाकांत भार्गव राजकुमार पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। विजयपुर में रामनिवास रावत और मुकेश मल्होत्रा आमने-सामने होंगे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी।