MP Congress: Bhopal आएंगे LOP राहुल गांधी, संगठन सृजन अभियान की करेंगे शुरुआत


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

राहुल गांधी 10 साल बाद पीसीसी दफ्तर आएंगे, इस दौरान नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी होगी चर्चा..!!

कांग्रेस संगठन में नई जान फूंकने और संगठन को फिर की कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां पार्टी के सभी पदाधिकारियों और विधायकों के साथ लगातार 7 घंटे बैठक करने वाले हैं।

बैठक में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया जाएगा। पार्टी में ईमानदारी से काम करने वालों को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि फर्जी कांग्रेसियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करेंगे और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। बैठकों का सिलसिला दिनभर जारी रहेगा।

कुछ बैठकें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होंगी, जबकि कुछ बैठकें स्थानीय रवींद्र भवन के सभागार में होंगी। बता दें कि राहुल 10 साल बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेंगे। राहुल के आगमन को लेकर प्रदेश कांग्रेस तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक की। इस बैठक में राहुल के एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने और बैठक व्यवस्था पर चर्चा की गई।

राहुल गांधी संगठन बनाने के लिए भोपाल आ रहे हैं। गुजरात के बाद मध्य प्रदेश और हरियाणा में संगठन बनाए जा रहे हैं। इसमें पार्टी के नए जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। नव सृजन अभियान के जरिए नए लोगों को जोड़ने का अभियान चल रहा है। कांग्रेस को मजबूत करना इसका जरिया है।

राहुल गांधी 3 जून को सुबह 10 बजे भोपाल जाएंगे। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय तक उनके स्वागत में जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगाए जाएंगे। राहुल के साथ अन्य नेताओं के होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कुछ नेता अपने स्तर पर स्वागत की तैयारियां भी कर रहे हैं। पार्टी को अधिकतम समय देने वालों को महत्व दिया जाएगा। अच्छे पुराने लोगों के साथ नए लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

भोपाल प्रवास के दौरान कांग्रेस ने जाति जनगणना के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद देने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। मालूम हो कि राहुल गांधी शुरू से ही जाति जनगणना की बात करते रहे हैं, उन्होंने संसद में भी इस मुद्दे को पूरी तरह उठाया था। उस दौरान केंद्र सरकार तैयार नहीं थी, अब केंद्र सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है।

राहुल गांधी को धन्यवाद देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर अभियान भी शुरू कर दिया है। यह सत्र स्थानीय रवींद्र भवन सभागार में होगा। इस सत्र में संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा और कार्ययोजना को विस्तार से साझा किया जाएगा।

राहुल की बैठकों का दौर सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में शुरू होगा। दोपहर 2.30 बजे तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बैठकें होंगी। इसके बाद स्थानीय रवींद्र भवन में बैठकें होंगी। दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक सांसदों और विधायकों से संवाद होगा। इस सत्र में सांसदों और विधायकों से उनके क्षेत्रों की समस्याओं और जनता की अपेक्षाओं पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों और नवगठित प्रदेश कांग्रेस की बैठक होगी। इस बैठक में संगठन के पुनर्गठन और प्रभावी नेतृत्व की नियुक्ति पर चर्चा होगी। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक का समय विशेष परामर्श और अनौपचारिक चर्चा के लिए रखा गया है। दोपहर 2:30 से 4 बजे तक एआईसीसी प्रतिनिधियों, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों का सत्र होगा।

राहुल गांधी भोपाल में लंच करेंगे, लेकिन वे कहां लंच करेंगे, लेकिन उन्हें क्या परोसा जाएगा। यह अभी तय नहीं हुआ है। 

सूत्रों का कहना है कि राहुल किसी होटल में लंच करेंगे, लेकिन लंच कहां होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। पीसीसी भोपाल आने वाले पर्यवेक्षकों के साथ ही 3 जून को बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों के लिए लंच की व्यवस्था कर रही है।