देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले से कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। यहां अपनी मां की डांट से गुस्साए शराबी बेटे ने अपनी 70 साल की अपाहिज मां पर भुट्टा उड़ेल दिया और उसे जिंदा जला दिया। जिससे मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जिसे गुरुवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
दरअसल, घटना देवास के उदयनगर थाना क्षेत्र के झुलाडाड के पटेल मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे मां बिनाका बाई और बेटे धन सिंह के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मां बिस्तर पर लेटते हुए कुछ बड़बड़ाने लगीं। उनका 45 वर्षीय बेटा धन सिंह नशे में था। अपनी मां के साथ बहस के दौरान उन्होंने अपना आपा खो दिया। बेटे ने पहले मां को बिस्तर से नीचे फेंका और फिर उसके ऊपर मक्के के भुट्टे फेंककर आग लगा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका बिनाका बाई एक पैर से विकलांग थी। बिनाका बाई के पति और धन सिंह की पत्नी का निधन हो चुका है। मृतक आरोपी धन सिंह अपने बेटे व बहू के साथ रहता था। घटना की रात बेटा-बहू रिश्तेदारों से मिलने गए थे।
देवास के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया ने बताया कि 70 वर्षीय दिव्यांग मां को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और शराब पीने का आदी है। आए दिन मां-बेटे के बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया ने बताया कि मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद बेटे ने मां के बिस्तर के नीचे कुछ घास फेंककर आग लगा दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।