MP Election 2023 Voting Live: छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या


स्टोरी हाइलाइट्स

MP Election 2023 Voting Live Update: मध्यप्रदेश की छतरपुर राजनगर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा के समर्थक सलमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बीजेपी प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लग रहा हैं. घटना के बाद खजुराहो थाने में भारी भीड़ जमा हो गई.

MP Election 2023 Voting Live Update: मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार (17 नवंबर) सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। पोलिंग बूथों पर सुबह से मतदान को लेकर काफ़ी उत्साह दिखाई दे रहा है और मतदाताओं की कतारें लगने लगी हैं। इस बीच छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कांग्रेस ने हत्या का आरोप भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर लगाया है। घटना के बाद विक्रम सिंह रोते हुए नज़र आये। इधर नर्मदा पुरम के माखन नगर में भाजपा कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है। तोड़फोड़ का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है।