मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर चम्बल अंचल में फिर भाजपा को झटका लगने की खबर है। शिवपुरी में कोलारस विधानसभा से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का भाजपा मोहभंग होता दिख रहा है। वे जल्द इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।
भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने गुरुवार को शिवपुरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें वे अपने इस्तीफे का एलान कर सकते हैं। वहीं वीरेंद्र रघुवंशी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा भी तेज हो गई है। बताया गया कि वीरेंद्र 2 सितंबर को सुबह 11 बजे कांग्रेस में शामिल होंगे।
वीरेंद्र रघुवंशी शिवपुरी से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य प्रभु दयाल खटीक और अनीता खटीक भी कांग्रेस में शामिल होंगे। प्रभु दयाल और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है।