🏏 खेल
गुना पुलिसकर्मी शिकारकांड में गिरफ्तार दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस ने पैरों में मारी गोली; भागने की कर रहे थे कोशिश
गुना पुलिसकर्मी मर्डर में गिरफ्तार दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस ने लेग्स में मारी गोली; भागने की कर रहे थे कोशिश, गुना के आरोन में 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में गिरफ्तार 2 आरोपी जिया खान और शानू का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। पुलिस ने इनके पैर में गोली मारी है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने शिकार किए हिरण और हथियार राघौगढ़ के जंगल में छिपाना बताया। पुलिस की टीम इनकी बरामदगी के लिए दोनों आरोपियों को लेकर जा रही थी। वाहन रास्ते में ग्राम भोढनी की घाटी पर पहुंचने पर आरोपी शानू खान ने अचानक से पुलिस वाहन की स्टेरिंग मोड़ दी, जिससे व्हीकल रोड से नीचे उतरकर पलटते-पलटते बच गई, तभी दूसरे आरोपी जिया खान ने थाना प्रभारी बजरंगढ़ sub inspector अमित अग्रवाल की शासकीय पिस्टल छीनने की कोशिश की। इस झूमाझटकी में उपनिरीक्षक अमित अग्रवाल और वाहन चालक आरक्षक दीपक ओझा घायल हो गए।
डॉ प्रवीण तिवारी
न्यूज़ पुराण
🕐 1 second ago
🕐 2022-05-15 06:24:01
भोपाल/गुना
गुना पुलिसकर्मियों की हत्याकांड में पकड़े गए दो आरोपियों को मौके पर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया है. छीना झपटी के दौरान अपराधी और पुलिसकर्मी दोनों को गोली लगी है. जिससे वो घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कल देर शाम दोनों आरोपी सोनू और जिया खान को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद गाड़ी से घटना स्थल पर ले जाया जा रहा था. इस दौरान पुलिस कस्टडी से दोनों आरोपी ने भागने के लिए पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. जब अपराधी पुलिस की कस्टडी से भाग रहे थे, तब पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. जिससे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए है ।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर किया. जिससे दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी औऱ वो पकड़े गए. दोनों आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिसकर्मियों का भी वही इलाज किया जा रहा है. अब पुलिस आरोन जिला न्यायालय आरोपियों को लेकर पहुंची है।