भोपाल. मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को राज्य सरकार ने सावन की सौगात दी है. प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों—अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है. खुद सीएम शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा है—
अभी मध्यप्रदेश के हमारे शासकीय सेवकों को 31% महंगाई भत्ता मिलता है। 11% हमने पिछली बार एक साथ बढ़ाया था, लेकिन आज हम फैसला कर रहे हैं कि अब 34% महंगाई भत्ता मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को देंगे।
अभी मध्यप्रदेश के हमारे शासकीय सेवकों को 31% महंगाई भत्ता मिलता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022
11% हमने पिछली बार एक साथ बढ़ाया था, लेकिन आज हम फैसला कर रहे हैं कि अब 34% महंगाई भत्ता मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को देंगे।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा
यह फैसला अगस्त माह के वेतन, जिसका भुगतान सितंबर में होगा, उससे हम लागू कर रहे हैं।
शासन के ऊपर लगभग 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा, लेकिन साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारी भाई-बहनों को इसका लाभ मिलेगा, इसलिए उनकी बेहतरी के लिए हमने यह फैसला किया है। शुभकामनाएं!