MP Loksabha Election 2024: कांग्रेस को फिर से बड़ा झटका, तीन बार के विधायक रामलाल हुए भाजपाई, इन्होंने भी छोड़ी पार्टी!


Image Credit : X

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उज्जैन की घट्टिया विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे रामलाल मालवीय बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा नरोत्तम मिश्रा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता।

वहीं भाजपा के स्थापना दिवस पर मऊ से कांग्रेस प्रत्याशी रामकिशोर शुक्ला और राहुल पवार भाजपाई हो गए। पूर्व मंत्री और महू विधायक उषा ठाकुर ने दोनों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इनके अलावा उन्हेल के कांग्रेस नेता सचिन पाटनी भी भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

रामलाल मालवीय मालवा निमाड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'जब से नए अध्यक्ष आए हैं, कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है। 'कांग्रेस पार्टी में अब कोई सम्मान नहीं है, कोई भी कार्यकर्ता खुश नहीं है, हमें अपना सम्मान नहीं मिला है। कोई विकास नहीं है। हमने बीजेपी के साथ विकास देखा है, इसलिए हम यहां हैं।' हमें कोई पद नहीं चाहिए लेकिन कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है।

रामलाल मालवीय को दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है।