भोपाल. नन्हें मेहमान की आने की खुशी में पार्क प्रबंधन इतने मदमस्त हो गए कि 'ओबान' नामक चीता कूनो नेशनल पार्क से निकल भागा और किसी को खबर तक नहीं हुई. जब ग्रामीणों ने पार्क प्रबंधन अधिकारियों को बताया तब अफसरों के हाथ-पैर को भूल गए थे. 7-8 घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद 'ओबान' वापस लौट आया. प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई.
शनिवार और रविवार की रात नर चीता 'ओबान' कूनो नेशनल पार्क से से भाग गया है. ग्रामीणों को वह अगरा इलाके में चीता दिखा. इससे पहले मोरावन और टिकटोली इलाके में भी दिखा था. सूचना मिलने के बाद वन विभाग टीम मौके पर पहुंची है. वह विजयपुर क्षेत्र के जहर बड़ौदा और गोलीपुरा के खेतों में पहुंच गया. चीते के पार्क से बाहर आने की खबर से ही वहां हड़कंप मच गया. ओबान की आखिरी लोकेशन बड़ौदा गांव मिली. ओबान के गले पर कॉलर आईडी लगी है, जिससे उसकी जानकारी मिल पाई .
कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन की बड़ी लापरवाही भी उजागर हुई है. लोग लाठी-डंडा लेकर चीते की तलाश करने लगे. वहीं वन विभाग का अमला चीते को वापस पार्क के खुले जंगल में ले जाने की कोशिशें कर रहा है. अंततः पार्क प्रबंधन को 7-8 घंटे बाद सफलता मिली इस मामले में खास बात यह है कि एक गांव में चीते की वजह से दहशत फैल गई , वहीं आसपास के हजारों लोग चीता देखने गोलीपुरा इलाके में आ रहे हैं. इससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आने लगी थी.
इनका कहना है.
चीता जंगल से बाहर निकला था उसे फिर वापस ले आए. जंगल के आसपास घूमना चीता का स्वभाव है. जहां गया था वह जंगल का ही हिस्सा है.
-प्रकाश वर्मा, डीएफओ पालपुर कूनो