'लप्पू सी सरकार बा', एमपी में का बा पार्ट-2, जानिए अब क्या बोलीं नेहा सिंह राठौर?


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

'का बा' फेम नेहा सिंह राठौर ने अब 'MP में का बा' गाने के जरिए शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर निशाना साधा है

बिहार के कैमूर की रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ अक्सर अपने गानों से सरकार पर तंज कसती रहती हैं। कभी 'बिहार में का बा' तो कभी 'यूपी में का बा' गाकर वह विवादों में रही हैं। उनके खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। इन सबके बीच उन्होंने 'MP में का बा' भी गाया अब उन्होंने 'MP में का बा पार्ट-2' भी रिलीज़ कर दिया है। इसके जरिए उन्होंने सीधे तौर पर सरकार पर निशाना साधा है।

नेहा सिंह राठौड़ ने गाने में कहा-  "एमपी में का बा? सरकार कमिशनखोर बा... कुल देशवा भर में शोर बा... भ्रष्टाचार के चलत महोत्सव ममवा लागत चोर बा... का बा... एमपी में का बा? झुट्ठा भाषण फर्जी वादा के खुल गईल अब पोल बा... ए मामा तोहरा का लागे जनता बकलोल बा? मामा जी के एमपी में तो बहुते बात निराली बा... जनता हो गईल कर्जदार माफियन के हरियाली बा... एमपी में का बा... लप्पू सी सरकार बा...". इसी तरह अपने गाने में आगे नेहा सिंह राठौर ने सरकार के नेताओं पर भी तंज कसा है।

आपको बता दें कि जुलाई में जब नेहा सिंह राठौड़ ने 'एमपी में का बा' गाकर सरकार पर तंज कसा था। जिसके बाद काफी हंगामा मच गया था। इसका जवाब भी गानों के जरिए दिया गया था। ' MP में का बा' के जवाब में बीजेपी युवा मोर्चा ' MP में ई बा' लेकर आया था। 

बीजेपी समर्थक मानी जाने वाली कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने अपने गाने के जरिए नेहा सिंह राठौड़ को करारा जवाब दिया था। उन्होंने गाया कि 'एमपी में मामा जादू करता हें।' अनामिका जैन ने गाने में कहा- 'भोली जनता के कनवा भारत है, का बा, का बा करत है।'