MP News: दिल्ली बेसमेंट कांड के बाद एक्शन में 'मोहन सरकार', MP में कोचिंग सील


Image Credit : X

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी के कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। दो कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट को सील कर दिया गया है।

भोपाल की रॉस एकेडमी और कौटिल्य एकेडमी को सील किया गया है। दोनों कोचिंग की क्लासेस बेसमेंट में संचालित होती थीं। इसके अलावा बेसमेंट में पानी भरा मिलने के साथ ही गंदगी भी मिली, आग लगने या पानी भरने की स्थिति में कोई वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्धि नहीं था। साथ ही अग्निशमन यंत्र भी मौजूद नहीं थे।

हाल ही में दिल्ली में एक कोचिंग क्लास के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई। दिल्ली हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मध्य प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। राजधानी भोपाल के एमपी नगर में चल रही कौटिल्य एकेडमी के ऑफिस और बेसमेंट को मंगलवार को सील कर दिया गया है। जानकारी सामने आ रही है कि भोपाल के कोचिंग हब एमपी नगर में कौटिल्य एकेडमी के बेसमेंट में क्लास चल रही थी। जांच के बाद बेसमेंट को सील कर दिया गया है।

आपको बता दें, राजधानी भोपाल के सभी कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश के बाद एसडीएम आशुतोष शर्मा की मौजूदगी में ये कार्रवाई की जा रही है। 

भोपाल में AUROUS कोचिंग सेंटर पर एक और छापेमारी की गई। यहां भी कक्षाएँ बेसमेंट में आयोजित की जाती थीं। 

दिल्ली की घटना के बाद वहां कक्षाएं बंद कर दी गईं। जांच से पता चला कि बेसमेंट में पानी भर गया था। बोर्ड पर गणित के सूत्र लिखे हुए थे। मेज और कुर्सियाँ किनारे कर दी गईं। जिसे एसडीएम आशुतोष शर्मा ने सील कर दिया।

हाल ही में सीएम मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का जायजा लेने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सीएम मोहन यादव ने कोचिंग संस्थानों को लेकर समीक्षा बैठक भी की थी।