भोपाल: राज्य के विधि विभाग ने मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना 2012 के तहत प्रदेश के 1134 नव नामांकित वकीलों को अपना आफिस कार्य चलाने के लिये कुल 1 करोड़ 36 लाख 8 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है।

इस राशि में से प्रत्येक वकील को 12 हजार रुपये प्रदान उनके बैंक अकाउण्ट में प्रदान किये जायेंगे। स्टेट बार कौैंसिंल ने कुल 1350 नव नामांकित वकीलों की सूची विधि विभाग को दी थी परन्तु उपलब्ध बजट के अनुसार विधि विभाग ने 1134 वकीलों के लिये ही यह सहायता राशि जारी की है।