भोपाल: भोजवेट लैंड भोपाल की 1097.11 हैक्टेयर भूमि जो वर्तमान में भोज वेटलैंड प्रशासक राजधानी परियोजना प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन विभाग के आधिपत्य में है, में से बड़ा तालाब एवं उसके जलभराव क्षेत्र को छोडक़र शेष भूमि को वन विभाग के पर्यावरण वानिकी वनमंडल भोपाल को हस्तांतरित करने का मुख्य सचिव द्वारा निर्णय हो गया है।

वन विभाग को भेजे अपने निर्णय में मुख्य सचिव ने कहा है कि भोजवेट लैंड की उक्त हस्तांतरित भूमि के भारसाधक वन क्षेत्रपाल को वृक्ष अधिकारी नियुक्त किया जाये जिससे अवैध कटाई के मामलों में वह कार्यवाही कर सके। निर्णय में स्पष्ट किया गया है कि भोज वेट लैंड भूमि को पर्यावरण वानिकी वनमंडल को अंतरण करने में आने वाली कठिनाई का निराकरण मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति जिसमें वन, नगरीय प्रशासन एवं पर्यावरण विभाग के सचिव सदस्य होंगे, के द्वारा किया जायेगा।