भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर स्थित चित्रकूट घाट के निर्माण एवं उसके तटों का क्षरण रोकने हेतु प्रोटेक्शन कार्य करने हेतु जारी टेण्डर मंजूर कर लिया है। इसके लिये मेसर्स पीपीएस बिल्डर्स प्रा. लिमिटेड उप्र द्वारा दी दर 24 करोड़ 62 लाख 19 हजार 402 रुपये को मंजूरी दी गई है।

दरअसल राज्य सरकार ने उक्त कार्यों हेतु 29 करोड़ 77 लाख 26 हजार रुपये की लागत रखी थी परन्तु उक्त ठेकेदार कंपनी ने 17.30 प्रतिशत कम यानि 24 करोड़ 62 लाख 19 हजार 402 रुपये की दर दी। इसीलिये इस दर को स्वीकृत कर लिया गया है और टेण्डर अवार्ड कर दिया गया है। स्वीकृत टेण्डर में शर्त रखी गई है कि अनुबंध के पूर्व निविदा प्रपत्र में दी गयी शर्तों के अनुसार अनुबंधित राशि की 5 प्रतिशत राशि परफार्मेंस सिक्योरिटी एवं अतिरिक्त परफार्मेंस सिक्योरिटी ली जाये।

कार्य सम्पादन के पूर्व सभी अभीष्ट स्वीकृतियां सक्षम स्तर से प्राप्त हों। अनुबंध पंद्रह दिवस के भीतर किया जाये। अनुबंध के पूर्व निविदाकार का मप्र लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी निर्धारित श्रेणी का वैध पंजीयन एवं अन्य वांछित दस्तावेज निविदाकार से प्राप्त कर पूर्णत: जांच कर लिया जावे। यह आदेश अनुबंध का अंश होगा। निविदा से संबंधित वांछित दस्तावेज अनुबंध करने के पूर्व संबंधित निविदाकार से प्राप्त कर पूर्णत: जांच लिए जावें