भोपाल में कुत्ते के तीन पिल्लों और मां (मादा श्वान) की मौत पर को लेकर शर्मसार करने वाला खुलासा हुआ है। कुत्ते के तीन पिल्लों को जलाकर और मां को जहर देकर मार डाला गया। घटना रविवार की है। एमपी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामला चिनार पार्क का है। रविवार को पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आए लोग उस समय सकते में आ गए जब कुत्ते के तीन बच्चे और मादा श्वान मृत अवस्था में मिले। पशु प्रेमियों को जब आशंका हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
जांच से खुलासा हुआ कि मादा श्वान को जहर देकर मारा गया है। वहीं तीनों पिल्लों के जले हुए शव हुए थे। एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के मुताबिक़ अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 13 का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब चिनार पार्क में लगे दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जैसे आरोपी तक पहुंचा जा सके। राजधानी में पशु क्रूरता की ऐसी घटना संभवतः पहली बार सामने आई है।