मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एयरफोर्स के लिए ले जाए जा रहे 4000 अंडे रास्ते में ही गायब हो गए। अंडा सप्लायर ने 4000 अंडो का एक रैक शनिवार को एक लोडिंग ऑटो में रखवाया था। इसी बीच ट्रैफिक का फ़ायदा उठा कर ऑटो ड्राईवर अंडों समेत गायब हो गया। 

पुलिस ने एक ऑटो चालक के खिलाफ अंडे चोरी किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्रायवर की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स को अंडे सप्लाई करने के लिए एक ठेकेदार ने 4000 अंडे खरीदे और ऑटो में रख लिए, लेकिन ऑटो चालक अंडे लेकर सड़क से गायब हो गया। सप्लायर ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन ना ही अंडे मिले और ना ही लोडिंग ट्रक का ड्रायवर। इसके बाद उस ड्रायवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

एयरफोर्स को अंडे सप्लाई करने के लिए ठेकेदार निजामुद्दीन खान ने शनिवार को बाजार से 4000 अंडे खरीदे। उन्होंने अंडों को एयर फोर्स तक पहुंचाने के लिए एक लोडिंग ऑटो किराए पर लिया और पैसे की बातचीत के बाद उन्होंने लोडिंग ऑटो में सभी 4000 अंडे रख दिए। इसके बाद लोडिंग ऑटो चालक को एयरफोर्स को अंडे देने की बात कहकर ठेकेदार ने अपनी बाइक पर ऑटो को ओवरटेक कर लिया। लेकिन कुछ देर बाद ऑटो सड़क से गायब हो गया। ठेकेदार ने ऑटो की कई जगह और काफी देर तक तलाश की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तो उसके बाद ठेकेदार निजामुद्दीन खान थाने पहुंचा और अंडा चोरी की FIR दर्ज कराई।