भोपाल: छिन्दवाड़ा जिले की 68 ग्राम पंचायतों के 711 ग्रामों को माचागोरा समूह जलप्रदाय योजना से पानी मिलेगा तथा यह योजना 937 करोड़ 22 लाख रुपये लागत की है जिसकी स्वीकृति 18 जुलाई 2023 को दी गई है। इसी योजना के अंतर्गत परासिया विधानसभा क्षेत्र के 131 ग्रामों को पेयजल मिलेगा। इस योजना को 15 मार्च 2025 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य है।

इसी प्रकार, परासिया विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान वित्त वर्ष में 90 नलकूप खनन का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत अब तक 7 नलकूप खनित किये गये हैं। शेष नलकूल खनन हेतु टेण्डर की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। वर्तमान में विभागीय मशीन से नलकूप खनन का कार्य कराया जा रहा है।

अनहोनी का विकास :
पर्यटन बोर्ड द्वारा छिन्दवाड़ा जिले के अनहोनी स्थित गरम पानी के कुण्ड-मंदिर का विकास/उन्नयन करने की प्रक्रिया जारी है।