उत्तराखंड से MP के लिए बुरी खबर आ रही है। मूसलाधार बारिश के चलते उत्तराखंड में बड़ा हादसा हो गया। उत्तरकाशी के गंगनानी में वाहनों पर एक पहाड़ से बोल्डर का टुकड़ जा गिरा, जिसके कारण इंदौर के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

मृतकों में इंदौर के पुष्पा बाई 55, महेंद्र 38, आदित्य, अंशुल मंडलोई शामिल हैं। इस हादसे में जबकि 26 लोग मौत के मुंह से किसी तरह बच सके। इनमें कुछ घायल हैं, जिन्हें ऐंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

घटना सोमवार देर रात की है। तीन मृतकों के शव निकाले जा सके हैं जबकि एक गाड़ी में ही फंसा था। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी यात्री इंदौर के रहने वाले थे, जो उत्तराखंड की यात्रा पर निकले थे। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में हालात बदतर बने हुए हैं। यहां बारिश लगातार जारी है।