ढोल-नगाड़ों के साथ आस्था एक्सप्रेस का स्वागत: भक्ति के रंग में दिखे श्रद्धालु


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

यहां लौट रहे लोगों के बीच कई तरह की भजन मंडलियों ने प्रस्तुति दी..!!

राजधानी भोपाल से गया 1344 श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार दोपहर अयोध्या से लौट आया। भोपाल स्टेशन पर ढोल-नगाड़े, जय श्री राम के उद्घोष और भक्तिमय माहौल के साथ उनका स्वागत किया गया। दोपहर करीब 1:20 बजे आस्था स्पेशल ट्रेन वापस लौटी। इस बीच यहां लौट रहे लोगों के बीच कई तरह की भजन मंडलियां प्रस्तुति दे रही थीं। आपको बता दें कि यह ट्रेन 16 फरवरी को भोपाल स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई थी।

अयोध्या के दौरे से लौटे श्रद्धालु ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी रहीं। अयोध्या में ट्रेन से लेकर आवास और दर्शनीय स्थलों की यात्रा तक की पूरी व्यवस्था सराहनीय है। राम लला के दर्शन कर हमारा जीवन धन्य हो गया। हमने सोचा नहीं था कि हम कभी भी श्री रामजी का मंदिर बनते नहीं देख पाएंगे, लेकिन सपना सच हो गया।' 

इसके अलावा अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। आस्था स्पेशल में खाना-पीना आदि सब कुछ अच्छा था। हर किसी को यहां एक बार जरूर जाना चाहिए, यह बहुत विशाल और सुंदर मंदिर है।