भोपाल: राज्य के वन विभाग की स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने उप्र के अयोध्या से दुर्लभ कछुओं की तस्करी में लिप्त अन्य फरार आरोपी अभिषेक उर्फ राजा विश्वास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 

आरोपी 30 सितम्बर 2023 को दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणी कछुओं ( इंडियन टेन्ट टर्टल) का यशवंतपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस ( 12540 ) से अवैध परिवहन के प्रकरण में कार्यवाही के दौरान इटारसी जक्शन से भागने में सफल हो गया था। आरोपियों के पास से 282 नग कछुये (इंडियन टेन्ट टर्टल) ( जीवित 280, मृत 02) जप्त किये गये थे। आरोपी अभिषेक उर्फ राजा विश्वास लखनऊ से कछुओं की तस्करी भारत के अन्य जिलों कोलकाता, चेन्नई तक करता था। आरोपी को विशेष न्यायालय नर्मदापुरम में प्रस्तुत किया ।