भोपाल में रिश्तों को तार तार किये जाने का मामला सामने आया है। एक सब इंस्पेक्टर ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
जान देने वाले सब इंस्पेक्टर की पहचान सुरेश तायडे के रूप में हुई है। वह 2017 बैच का सब इन्स्पेक्टर था। मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
सब इंस्पेक्टर सुरेश तायडे का शव मिसरोद इलाके में रेलवे लाइन के नज़दीक मिला वहीं उसकी पत्नी और बच्ची के शव कोलार के ललिता नगर स्थित घर में मिले। फोरेंसिक विभाग की टीम घर पहुँच कर जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।