फिर लिया बाजार से 5 हजार करोड़ रुपयों का नया कर्ज


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर पांच हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज लिया गया है..!

भोपाल: राज्य सरकार ने चुनाव के पूर्व अपने वायदों को पूरा करने के लिये बाजार से फटाफट कर्ज लेने की गति तेज कर दी है। अब एक बार फिर रिजर्व बैंक के मुंबई कार्यालय के माध्यम से गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर पांच हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज लिया गया है।

इस कर्ज को तीन हिस्सों में लिया गया है यानि पहला कर्ज 2 हजार करोड़ रुपयों का है जिसका पूर्ण भुगतान मात्र छह साल बाद कर दिया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज एक हजार करोड़ रुपयों का है जिसका पूर्ण भुगतान 15 वर्ष बाद होगा एवं तीसरा कर्ज 2 हजार करोड़ रुपयों का है जिसका पूर्ण भुगतान 21 वर्ष बाद किया जायेगा और तीनों ही कर्ज में साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 21 सितम्बर को बाजार से एक हजार करोड़ रुपयों का कर्ज उठाया था। इससे पहले गत 7 सितम्बर की सूचना से बाजार से 1 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज लिया गया था। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार बाजार से कुल आठ हजार करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है और नया कर्ज मिलाकर यह कुल राशि तेरह हजार करोड़ रुपयों की हो जायेगी। राज्य पर कर्ज का कुल भार 3 लाख 31 हजार 651 रुपये से ज्यादा का हो गया है।