देश के साथ प्रदेश में भगवान भोलेनाथ की आराधना का श्रावण मास धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहाँ एक ओर अमरनाथ यात्रा, केदारनाथ यात्रा पर बाबा के भक्त दर्शन करने जा रहे हैं। वही शिवभक्त कावड़ यात्रा पर निकल पड़े है। इधर कृषि मंत्री कमल पटेल भी देश-प्रदेश में कमल खिलाने 20 KM की पैदल कावंड यात्रा करने जा रहे हैं।  

शिवराज सरकार के कृषि मंत्री और किसान नेता कमल पटेल श्रावण मास के तीसरे सोमवार यानी 24 जुलाई को नाभि कुंड हंडिया से पवित्र नर्मदा जल लेकर हरदा के गुप्तेश्वर महादेव पर कावड़ का जल चढ़ाने पैदल यात्रा करेंगे। पूरी कावड़ यात्रा का मार्ग 20 किलोमीटर के आसपास है।

कमल सांस्कृतिक मंच हरदा के तत्वाधान में इस बार यात्रा सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर हरदा पहुंचेगी। मंत्री पटेल ने यात्रा के बारे में बताया कि यात्रा में 10 हजार से ज्यादा शिवभक्त कांवरिया बनकर कावड़ उठाएंगे। मैं और मेरा पूरा परिवार भी इस यात्रा में शामिल रहेगा।

मंत्री पटेल ने  20 किलोमीटर की इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिवभक्तों से शामिल होने की अपील के है। साथ ही उन्होंने देश- प्रदेश सहित हरदा में कमल खिलाने के संकल्प को लेने की की बात कही है।