मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होते ही निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई है। कार्यक्रम के मुताबिक़ 20 जनवरी को मतदान होगा और नतीजे 23 जनवरी को आएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ 20 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। नाम निर्देशन-पत्र लेने का कार्य 30 दिसंबर से 6 जनवरी तक होगा। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 जनवरी है। परिणाम 23 जनवरी को एक साथ आएंगे।
19 नगरीय निकायों नगरीय निकायों में 343 वार्ड के लिए मतदान होगा। 720 मतदान केन्द्र पर 5 लाख 7 हजार 308 मतदाता अपना मतदान करेंगे।
गुना जिले की नगर पालिका परिषद राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा और धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर में होंगे नगरी निकाय चुनाव होना है। वहीं अनूपपुर जिले की नगर परिषद जैतहरी, खण्डवा जिले की ओंकारेश्वर, बड़वानी जिले की खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़ और धार जिले नगर परिषद धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में भी चुनाव होंगे।