मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख तय कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। वहीं अतिम तारीख 27 जनवरी तय की गई है। परीक्षा 1 मार्च से शुरू होगी। मंडल ने परीक्षा के लिए नियमपुस्तिका भी जारी की है। इसके अनुसार पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन रहेगी। अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। यह नियम 2018 में आयोजित पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों पर भी लागू होंगे। इन अभ्यर्थियों को पुनरू पात्रता परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी।

न्यूनतम आयु 21 वर्ष: परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष की होना जरूरी है। अधिकतम आयु की गणना विभाग के निर्देश एवं विभागीय भर्ती नियमों के अनुसार तय की जाएगी। पहले 2018 में पात्रता परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में करीब 8 लाख अभ्यथी शामिल हुए थे। इन परीक्षा में दो लाख से अधिक क्लावनिफाई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनकी भर्ती नहीं हो सकी है।