ग्वालियर में एक व्यक्ति को राह चलते हार्ट अटैक आ गया। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक सूबेदार सोनम पाराशर ने तुरंत CPR देकर उनकी जान बचाई। इसके बाद सोनम ने इस व्यक्ति को अपोलो अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

ट्रैफिक सूबेदार सोनम पाराशर का इस व्यक्ति को CPR देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि इस वीडियो में सोनम को एक बुजुर्ग की जान बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है।हार्ट अटैक आने के कारण ये व्यक्ति सीढ़ियों पर ही अचेत होकर गिर पड़ा था।

घटना सोमवार को गोले का मंदिर चौक के पास की बताई जा रही है। ट्रैफिक सूबेदार सोनम पराशर अपनी ड्यूटी पर थीं। उसी समय गोले का मंदिर चौक से गुजर रहे एक वृद्ध व्यक्ति अचानक सड़क के किनारे सीढ़ियों पर बैठ गए और फिर बेहोश हो गए। सोनम पराशर को एहसास हुआ कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। सोनम पराशर समय पर गांव नहीं आईं और उन्हें सीपीआर दिया। जिससे उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ।

इसके बाद सोनम ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर्स का कहना है कि सोनम की वजह से उनकी जान बच गई। बताया गया है कि हार्ट अटैक पीड़ित व्यक्ति का बेटा दिल्ली में डॉक्टर है।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट करके सोनम के इस सराहीय कदम को लेकर उनका अभिनंदन किया है। सीएम ने लिखा है, “मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। बेटी सोनम पाराशर की सेवा भावना अभिनंदनीय है। आपकी इस मानवीय पहल से व्यक्ति के अमूल्य जीवन की रक्षा के साथ- साथ बेटियों का मान बढ़ा है। आपकी इस पुण्य भावना के लिए आपको स्नेहिल आशीर्वाद!”