आज वर्ल्ड पायलट डे है। 26 अप्रैल को दुनियाभर में वर्ल्ड पायलट डे मनाया जाता है। यह दिवस पायलटों के योगदान को समर्पित है जो हर साल दुनिया भर के लाखों लोगों की सुरक्षित रूप से यात्रा कराते हैं।

वर्ल्ड पायलट डे पर एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “सुरक्षित और बढ़ते एविएशन फील्ड की रीढ़ बने रहने वाले सभी पायलटों को #WorldPilotsDay की शुभकामनाएं।” https://twitter.com/JM_Scindia/status/1651088513650290689?s=20

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक फेक्ट भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि भारत के लिए ये एक विशेष महत्व की बात है, क्योंकि भरत में महिला पायलटों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। भारत में महिला पायलटों की संख्या 15%  है जो वैश्विक औसत से 3 गुना है। यहाँ बाधाओं को तोड़ना और आसमान में उड़ना है।

आपको बता दें, कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी भी कमर्शियल पायलट थे। कांगेस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर पूर्व पीएम राजीव गांधी से जुड़ी जानकारी साझा करने के साथ WorldPilotsDay  की बधाई दी है। “विश्व पायलट दिवस पर, हम दुनिया भर के लाखों लोगों को सुरक्षित रूप से जोड़ने के लिए बहादुर एविएटर्स को उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं।”