सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक के गले में कुत्ते की तरह पट्टा बाँध उसके साथ पांच युवकों द्वारा मारपीट की जा रही है। वीडियो के आधार पर अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दे दिए हैं। 

वीडियो में इस तरह की हरकत करने वाले युवकों की आवाज भी स्पष्ट है जिसमे वे कह रहे हैं, बन कुत्ता बन,  भौंक अब कुत्ते की तरह भौंक..

जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही है उसका नाम विजय बताया जा रहा है, वहीं मारपीट करने वालों के नाम बिलाल, फैजान, साहिल, समीर और मुफीद बताये जा रहे हैं। युवक के साथ मारपीट का वीडियो भी बनाया जा रहा है। वीडियो बंद करने के बाद पीड़ित युवक विजय के साथ मारपीट भी की गई।

युवक के साथ इस तरह की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के बाद हिंदू संगठनों ने भी आरोपियों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इनको भी कुत्ता बनाकर जुलूस निकाला जाए। मामले में अभी तक शिकायत के बाद कोई FIR नहीं की गई है।

@KumaarSaagar नाम के  ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट कर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टैग किया गया है। साथ ही ट्वीट में लिखा है, “मध्य प्रदेश के भोपाल में जिहादियों के झुंड ने घेर कर एक हिंदू युवक को कुत्ता बना कर गले में पट्टा डाल दिया और भोंकने के लिए बोला। फैजान, बिलाल, समीर, मुफीद, साहिल ने कुत्ता बनाया। नरोत्तम मिश्रा जी आपके रहते हुए जिहादियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए ? इनको भी ऐसे ही कुत्ता बनायें।

इधर वायरल वीडियो पर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए जाँच के आदेश दिए हैं। साथ ही 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।