मध्यप्रदेश के बड़वानी के सेंधवा निवासी शहाबुद्दीन ने ड्रीम 11 में डेढ़ करोड़ का दांव जीता है। उन्होंने आईपीएल मैच में ड्रीम 11 में अपनी फेंटेसी क्रिकेट टीम बनाई थी। किस्मत ने उसका साथ दिया और शहाबुद्दीन का 49 रुपये का दांव डेढ़ करोड़ रुपये जीत गया। शहाबुद्दीन पेशे से ड्राइवर हैं।

शहाबुद्दीन ने KKR Vs PK के  मैच में 49 रुपये का दांव लगाया था। जिसके बाद उनके चुने हुए खिलाड़ियों ने अच्छा स्कोर बनाया। ऐसे में शहाबुद्दीन ने टॉप प्राइज यानी 1.5 करोड़ रुपये जीते।

शहाबुद्दीन पिछले 2 साल से ड्रीम 11 में फैंटेसी क्रिकेट टीम बना रहा था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि एक दिन वह भी नंबर 1 की पोजिशन पर पहुंच जाएंगे और अचानक करोड़पति बन जाएंगे। युवक सहित परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ दोस्त और रिश्तेदार भी परिवार वालों को बधाई देने और तारीफ करने के लिए घर फोन कर रहे हैं।

शहाबुद्दीन को मिलने वाले 1.5 करोड़ रुपये का 30 फीसदी टैक्स में जाएगा। यानी उन्हें 1 करोड़ 5 लाख रुपये ही मिलेंगे। शहाबुद्दीन ने कहा कि वह इस पैसे से पहले अपनी मां के लिए घर बनवाएंगे, क्योंकि वह बचपन से ही एक छोटे से घर में रहते थे और अब पैसा मिलने के बाद वह अपने परिवार को अच्छे से बसाना चाहते हैं और एक बेटे का फर्ज निभाना चाहते हैं। वह बचे हुए पैसों से बिजनेस शुरू करना चाहता है।