शिवरात्रि पर सवा लाख भक्तों के लिए भोजपुर में भंडारा


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

इस दौरान साबूदाने की खीर, साबूदाने की खिचड़ी, आलू चाट, फल एवं गरमा गरम चाय वितरित की जाएगी..!

शिव शक्ति सेवा मंडल ने आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर भोजपुर में लगने वाले मंडल के 20 वें विशाल भंडारे का भूमिपूजन कर सवा लाख शिव भक्तों के प्रसादी की व्यवस्था का काम हाथ में लिया है।

इस दौरान साबूदाने की खीर, साबूदाने की खिचड़ी, आलू चाट, फल एवं गरमा गरम चाय वितरित की जाएगी और जिन भक्तों का व्रत नहीं होगा उनके लिए दाल चावल की शाही खिचड़ी वितरित की जाएगी। इसके साथ साथ अभिमंत्रित किए हुए एक लाख ग्यारह हजार रुद्राक्ष भी वितरित किए जाएंगे।

भूमि पूजन में मंडल सचिव रिंकू भटेजा, राजकुमार शर्मा, सचिन सेवारमानी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए। वहीं शेगांव (महाराष्ट्र) के श्री संत गजानन महाराज का 145वां प्रकट दिवस सोमवार को भोपाल सहित देश विदेश में उत्साह व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

महाराष्ट्र समाज भोपाल के पूर्व अध्यक्ष संजय जोशी ने बताया कि भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रकट दिवस पर प्रसाद में ज्वार की रोटी, झुणका (प्याज बेसन टमाटर की भाजी) का भोग लगाया जाएगा।

इसके अलावा झूलेलाल मंदिर सरस्वती नगर में सुबह लघुरुद्र गजानन महाराज का अभिषेक व शाम पांच बजे पालकी शोभायात्रा, रात साढ़े सात बजे आरती व प्रसाद वितरण होगा। इसी तरह तुलसी नगर, कोलार इनायतपुरा, दत्त मंदिर अरेरा कालोनी में भी सुबह से श्री संत गजानन महाराज का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।