इंदौर में रामनवमी पर एक बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पटेल नगर स्थित श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की सीढ़ियों के धंस जाने से 25 से अधिक लोग नीचे गिर गए। गिरने वाले लोगों में से दो की मौत हो गई है। बाकी के लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं कुछ लोगों को बाहर भी निकाल लिया गया है।

बताया जा रहा है, कि रामनवमी के मौके पर श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी इसी बीच बावड़ी की छत धंस गई, जिससे 25 इस कुएं में गिर गए और मलबे के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं और  बचाव कार्य शुरू कर दिया है।