एमपी के बीना की रहने वाली एक युवती अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जगन्नाथपुरी गई थी। इसी दौरान 23 नवंबर को युवती अचानक ही होटल से लापता हो गई थी। लापता होने के तीन दिन बाद शनिवार को समुद्र तट के पास से अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला था। परिजनों ने गले व हाथ में पहने जाने वाले कपड़े व अन्य सामान के आधार पर युवती की पहचान की।
युवती 23 नवंबर को अपने माता-पिता के साथ पुरी पहुंची थी। इसके बाद परिवार के सदस्य कोणार्क मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वह गायब हो गई थी। अब युवती की हत्या के बाद बीना में स्थानीय लोगों ने अंबेडकर तिराहे से पदयात्रा निकाली और सर्वोदय चौक पर धरने पर बैठ गए। एमपी के बेटी को इस तरह से मार कर जलाए जाने को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

लड़की के भाई के मुताबिक 19 नवंबर को मेरे माता-पिता, बड़ी बहन और एक रिश्तेदार के साथ गांव के कुछ अन्य लोग जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए निकले थे। हम 21 नवंबर को वहां पहुंचे। हम सिटी रोड इलाके में शांति पैलेस नाम के एक होटल में रुके थे। 23 नवंबर की सुबह 5 बजकर 42 बजे थी। हमारे कमरे की बालकनी से कपड़े गिर गए थे। बहन उसे लेने नीचे गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो हमने सोचा कि वह अपने मामा के साथ मंदिर गई होगी।
.png)
मामा जब मंदिर से अकेले वापस आए तो हमने बहन के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि वह अकेले ही मंदिर गए थे। इसके बाद हमने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वो हमें नहीं मिली। होटल के CCTV कैमरों के फुटेज को देखने पर पता चला कि वो CCTV फुटेज में नीचे आती दिख रही थी, लेकिन उसके बाद वह कहां गायब हो गई, इसका पता नहीं चल पाया है। उसी दिन शाम को हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद 24 नवंबर को पूरा परिवार वहां से बीना लौट आया। परिवार के अन्य सदस्य वहीं रुके रहे। इसके बाद पुलिस ने आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। 24 नवंबर की रात पिता और उनके अन्य साथी भी खोजबीन कर बीना लौट आए।
शनिवार को परिजनों ने इस बात की सूचना दी गई, कि युवती का शव समुद्र तट पर मिला है। घरवालों ने उसके हाथ, पैर में पहने जाने वाले धागे, गले में तुलसी की माला से उसकी पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसे जलाकर समुद्र में फेंक दिया गया।