इंदौर रविवार को मध्यप्रदेश की सियासत का पाॅवर सेंटर रहा। इंदौर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के दिग्गज नेताओं ने ताकत तो दिखाई लेकिन इस पाॅवर शो में भाजपा बाजी मारती दिखाई दी। सोशल मीडिया पर भी जो वीडियो वायरल हैं वह तो यही कह रहे हैं।  

एक ओर भाजपा के बूथ सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा। अमित शाह ने भी बूथ सम्मेलन में अपने संबोधन से कार्यकर्ताओं को उत्साह से भर दिया।

वहीं कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस का आदिवासी युवा सम्मेलन में सन्नाटा दिखाई दिया। यहां तक कि एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार की उपस्थिति भी रंग नहीं जमा सकी। हालांकि कन्हैया अपनी गुदगुदाती शैली में जरूर मारक  दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर भी दोनों कार्यक्रमों केा लेकर अलग अलग दावे दिखाई दिए। भाजपा ने जहां कांग्रेस के कार्यक्रम को फ्लॉप शो बताया वहीं कांग्रेस भी भाजपा के कार्यक्रम में मीनमेख निकालती रही। अगर कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की संख्या की बात की जाए तो निश्चित ही भाजपा का बूथ सम्मेलन कांग्रेस के आदिवासी युवा सम्मेलन पर भारी पड़ता दिखा और अगर भाजपा इसी तरह कांग्रेस पर लीड लेती रही तो चुनाव का नतीज़ा क्या हुआ यह इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा।