मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही 26 सितम्बर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
बीजेपी ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की घोषणा करते हुए लिस्ट में केवल एक ही नाम की घोषणा की है। पार्टी ने 33 वर्षीय मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

इसकी जानकारी मध्य प्रदेश बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। मोनिका सात दिन पहले बीजेपी में शामिल हुई थीं। वह पहले अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। मोनिका पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं।