कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में MP से सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ही नाम शामिल है।

लिस्ट में शिवराज सिंह चौहान के अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असं के CM हिमंता विसवा सरमा का भी नाम है। साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी लिस्ट में शामिल है।