MPचुनाव 2023 :मतदान की पड़ताल के बीच भाजपा कांग्रेस में माइंडगेम की शुरूआत


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

चुनाव के दौरान हुई घटनाओं को लेकर उभरा तनाव, वीडी पहुंचे खजुराहो..!!

मप्र में चुनाव प्रचार के लंबे दौर और मतदान के बाद नये 'घटनाक्रम' उभर रहे हैं। वोटिंग के दौरान कांग्रेस और भाजपा को कंट्रोल रूम दिया था। इधर मांधाता में भाजपा विधायक के पीए सहित छह लोगों पर जिले की मूंदी थाना मतदान के प्रतिशत और क्षेत्रवार मतदान के आंकड़ों की बारीकी से समीक्षा भी कर रहे हैं और मतदान के दिन हुई कथित गड़बड़ियों व कुछ मामलों को लेकर एकदूसरे पर हमलावर हैं। इसे तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना से भी जोड़ा जा रहा है। 

भाजपा और कांग्रेस ने नेता एकदूसरे पर 'दबाव' बनाने में जुटे हैं। इसके लिये शुरूआती खामोशी के बाद अब भाजपा भी हमलावर हो गई है। अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मोर्चा संभाला है। वे सोमवार सुबह खजुराहो पहुंचे। कार्यकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज होने के बाद से भाजपा संगठन नाराज बताया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शर्मा के 'क्षेत्र' जाकर कांग्रेस पार्षद की मौत के मामले में धरना दे दिया था। 

अब मप्र कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों से कहा है कि वे मतदान के दिन हुई गड़बड़ियों की शिकायतें जल्द पार्टी कार्यालय को भेजें। मुख्यमंत्री शिवराज अभी भोपाल में ही हैं वे कल राजस्थान जा सकते है जबकि कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 19 नवंबर से भोपाल से बाहर हैं। दरअसल, शिवपुरी की पोहरी सीट पर हत्याकांड और आरोपियों के घर तोड़ने की कार्रवाई के बीच ही छतरपुर के राजनगर में हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा आगबबूला है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं के दबाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित 35 पर बिना जांच के हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

यह देश का ऐसा पहला मामला है, जहां दुर्घटना पर बिना जांच के 35 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दो दिन पहले इस मामले में खजुराहो के राजनगर पहुंचकर ‘धरना’ दिया। पुलिस ने विवाद और मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। मूंदी में भाजपा और कांग्रेस ने एक- दूसरे पर मतदाताओं को प्रभावित करने और नोट बांटने की बात पर विवाद हुआ था। मामले में भाजपा की शिकायत पर एफएसटी ने कांग्रेस कार्यकर्ता के विरुद्ध आचार संहिता उल्लघंन का प्रकरण दर्ज किया था। 

वहीं कांग्रेस की शिकायत पर प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने से राजनीति गरमा गई थी। इसके चलते घटना के तीस घंटे बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि मूंदी में विधायक नारायण पटेल के निजी सचिव राघव पांडे सहित पांच लोगों ने कांग्रेसी कार्यकर्ता जय महोदय के साथ मारपीट की थी। इस घटना में पुलिस के रवैए पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने भाजपा के पक्ष में काम करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में भी विभागीय कार्रवाई की मांग कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह पुरनी ने की है।