गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक कार्यकर्ता के प्यार के आगे बेबस हो गए। एक कार्यकर्ता उनके पास अपनी शिकायत लेकर आया। कार्यकर्ता का नाम राजू पंत है, जो कलेक्टर और एसपी की शिकायत लेकर सिंधिया के पास पहुंचा था।
वह अपने साथ गुलाब की पंखुड़ियाँ लाया था। वह इन्हें सिंधिया पर बरसाना चाहता था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
सिंधिया बार-बार उस कार्यकर्ता को मना करते रहे लेकिन वह नहीं माना और लगातार सिंधिया पर फूल बरसाता रहा। सिंधिया लाख कहते रहे कि मैं आपका काम करा दूंगा राजू, ये फूल मत बरसाओ। लेकिन, कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं हुआ और अपनी इच्छा पूरी करके ही दम लिया। और आखिरकार कार्यकर्ता ने गुलाब की पंखुड़ियों से भरा बैग पूरा का पूरा सिंधिया पर उड़ेल दिया।
आपको बता दें, कि ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे थे वहां पर सिमरोद में उन्होंने आदिवाली सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने गुना में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की इसी दौरान ये वाक्या हुआ।