प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल हुए। इस मौके पर नारी वंदन विधेयक के लिए प्रदेश भर की मातृशक्ति द्वारा अभिनंदन किया गया। साथ ही प्रशस्त्रि पत्र भी सौंपा।

प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में खुले वाहन में पहुंचे। वाहन में उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी सवार थे। महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होने का दावा किया गया।

सुबह से जम्बूरी मैदान में प्रदेश भर से आये कार्यकर्ता जुटने लगे। पूरे मैडम में उत्साह से भरे कार्यकर्ता पीएम मोदी के पोस्टर बैनर लहराते नज़र आये। महाकुम्भ के साथ ही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का समापन हो गया।

इससे पहले सीएम शिवराज ने पीएम मोदी के आगमन और सम्बोधन को कार्यकर्ताओं को विजय के संकल्प की सिद्धि हेतु नई ऊर्जा व दिशा मिलने वाला बताया है। उन्होंने लिखा अत्‍यंत हर्ष व प्रसन्‍नता का विषय है कि आज देश के यशस्‍वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी राजा भोज की नगरी भोपाल की पुण्‍य धरा पर पधार रहे हैं। मैं समस्‍त मध्‍यप्रदेशवासियों की ओर से आपका हार्दिक स्‍वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

सीएम शिवराज ने आगे लिखा कि मुझे पूर्ण विश्‍वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को विजय के संकल्प की सिद्धि हेतु नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी।