चंबल नदी में लापता लोगों की तलाश जारी, मगरमच्छ के हमले से हादसा?


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे सभी..!

कैला देवी के दर्शन करने राजस्थान जा रहे आठ श्रद्धालु चंबल नदी में बह गए हैं इनमें से तीन के ही शव मिल सके हैं। घटना मुरैना के सबलगढ़ इलाके की है। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। बताया जाता है कि नाव में 17 लोग सवार थे। नौ लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं जबकि 5 लोग लापता हैं।

मध्यप्रदेश के चिलाचौंद क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था कैला देवी के दर्शन के रवाना हुआ था। मंडरायल के रोधई घाट क्षेत्र में चंबल नदी में शनिवार को ये हादसा हो गया। श्रद्धालु गहरे पानी में फंस गए, चीख पुकार मच गई। इस नदी में घड़ियाल व मगरमच्छ भी काफी बताये जाते हैं। इनके द्वारा हमला करने की बात भी सामने आ रही है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नदी में जहां पानी कम था, वहां से सभी पार कर रहे थे। इतने में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग गहरे पानी में चले गए। हालांकि, शुरुआत में यह जानकारी आई थी कि नाव पलटने से हादसा हुआ है।