भोपाल: रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास हेड कांस्टेबल की बेटी की हत्या करने वाले हत्यारे को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। हत्या चरित्र संदेह की वजह से की गई है। दरअसल, चार साल से युवती और उसके दोस्त के बीच गहरी दोस्ती थी, लेकिन कुछ दिन से युवती ने हत्यारे से दूरी बड़ा ली थी। हत्यारे ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद बाइक पर बिठाकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पीछे की तरफ ले गया। वहां चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते समय वह अपने दोस्तों और परिजन से संपर्क में बना रहा। उसे दोस्तों और परिजन ने ऐसा न करने की हिदायत दी थी, लेकिन उसके सिर पर खून सवार हो गया था।

थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि राहगीर ने सूचना दी थी कि नेशनल लॉ एकेडमी के पीछे की तरफ सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर अंदर झाड़ियों के बीच निशू उर्फ निकिताशा चौहान पिता उमेश चौहान (18) की लाश बरामद की गई ? थी। गले पर चाकू से हमले के निशान मिले थे। पुलिस की जांच पताल में पता चला कि कुछ देर पहले ही 12 बजे के आसपास निकिताशा यश तिवारी के साथ बाइक पर बैठी नजर आई थी। पुलिस ने लाश बरामद निकिताशा के पिता हेड कांस्टेबल उमेश चौहान की शिकायत पर मर्ग कायम कर लिया था।

मामला हत्या से जुड़ा होने के कारण यश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या करने की बात स्वीकार ली। पुलिस ने यश तिवारी पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी यश तिवारी को आज कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि यश तिवारी सिरफिरा किस्म का है और चार साल से निकिताशा से उसकी दोस्ती थी। कुछ दिनों से निकिताशा ने उसके बिगड़ैल रवैये के कारण बातचीत बंद कर दी थी दूरियां बढ़ने के कारण यश तिवारी को लगा था कि वह किसी अन्य युवक से दोस्ती कर चुकी है