बुधनी देश का सबसे स्वच्छ कस्बा, गदगद शिवराज ने कही ये बात


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड्स 2023 में इंदौर सबसे स्वच्छ शहर और MP दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य..!!

स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड्स 2023 में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र बुधनी देश में सबसे स्वच्छ कस्बा घोषित किया गया है। बुधनी नगर परिषद को 25 हजार तक जनसंख्या वाले नगरों में नंबर वन घोषित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के सहयोग और अधिकारियों-कर्मचारियों के समर्पण तथा परिश्रम का परिणाम बताया है। साथ ही सभी को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि हम सभी मिलकर अपनी बुधनी को और भी आगे लेकर जाएंगे।

बुधनी में यहां डोर टू डोर दोनों समय कचरा संग्रहण किया गया जा रहा है साथ ही यहां लोगों को जागरुक कर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग किया गया। कचरा संग्रहण के बाद रिसाइकल से हर महीने एक लाख की आमदनी भी नगर परिषद को हो रही है।

गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड्स 2023 में सबसे स्‍वच्‍छ प्रदेशों में इस बार मध्यप्रदेश दूसरे स्‍थान पर है। महाराष्‍ट्र नंबर -1 रहा। वहीं इंदौर लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इंदौर को इस बार सूरत के साथ यह अवार्ड शेयर करना पड़ा है।