इसीहोर जिले के बुधनी में स्थित ट्राइडेंट कंपनी में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की है। करीब 60 गाड़ियों में पहुंची IT की टीम ने पूरे कैम्पस को सील कर दिया है। छापे की कार्रवाई जारी है।
टीम ने कंपनी के दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही आयकर में अनियमितता को लेकर जानकारी मिल सकेगी। ट्राइडेंट कंपनी में बनाए तौलिया चादर जैसे प्रोडक्ट बनाए जाते है और बड़ी मात्रा में विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।
रतलब है कि ट्राइडेंट ग्रुप का देश में टेक्सटाइल ग्रुप में बहुत बड़ा नाम है और इसके द्वारा करीब 20 हजार लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलता है। ग्रुप के एमडी राजिन्दर गुप्ता हैं।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के परिसरों पर भी छापा मारा है। ट्राइडेंट ग्रुप पंजाब के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों में एक है। साथ ही पंजाब के एक अन्य व्यापारिक घराने पर भी सर्च कार्रवाई की जा रही है।