मध्यप्रदेश के सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में आरोपी BJP कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। मामले की जांच के लिए BJP ने जांच कमेटी भी बनाई है। आरोपी को कल देर रात गिरफ्तार भी कर लिया गया था। प्रवेश शुक्ला को लेकर देशभर के लोगों में काफी गुस्सा है।
इसी बीच पीड़ित दशमत की ओर से एक शपथ पत्र भी लिखवाया गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस शपथ पत्र में लिखा था, कि मैं शपथ पूर्वक कथन करता हूं कि मेरे और प्रवेश शुक्ला पिता रमाकान्त शुक्ला ग्राम- कुबरी का नशे के हालत का वीडियो आदेश शुक्ला पिता सुशील शुक्ला ग्राम- -कुबरी एवं उनके अन्य साथियों द्वारा वाईरल किया जा रहा है यह वीडियो झूठा और फर्जी है मेरे साथ प्रवेश शुक्ला द्वारा कोई कभी भी ऐसा कृत्य नहीं किया गया है।
यह कि मैं शपथ पूर्वक कथन करता हूं कि मेरे उपर आर्दश शुक्ला एवं अन्य साथी दबाव बनाते है कि प्रवेश शुक्ला के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करो तुमको पैसा' मिलेगा और उनके उपर एस. टी. एस. सी. एक्ट लगेगा लेकिन आज मैं अपने होश हवास के साथ सत्य शपथ पूर्वक कथन करता हूँ कि उक्त वीडियों एवं उनका दृश्य पूर्णतः फर्जी व झूठा है।
मैं शपथ पूर्वक कथन करता हूं कि प्रवेश शुक्ला एक राजनैतिक, प्रतिष्ठत व्यक्ति है उनकी छवि खराब करने के लिये ऐसा फर्जी बीडियो मेरे प्रवेश शुक्ला के बीच अभ्रद कृत्य का दृश्य नशे की हालत का वायरल वीडियो से मेरी भी भावना आहत हुई है जो लोग फर्जी झूठा ऐसा बीडिया बनाया है यह सत्य व सही नहीं है।
प्रवेश शुक्ला की गिरफ़्तारी के बाद एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान सामने आया था।
उनका कहना है, कि गिरफ़्तारी हो गई है, वह थाने में है। कानूनी कार्रवाई हुई, उस पर NSA लगेगा। सीधी में निंदनीय और घृणित कृत्य हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले में कानून अपना काम कर रहा है।कांग्रेस के हिसाब से बुलडोज़र नहीं चलेगा, कानून के हिसाब से बुलडोज़र चलेगा। अतिक्रमण होगा तो बुलडोज़र चलेगा।
आपको बता दें धार में विक्षिप्त आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले नेता प्रवेश शुक्ला को सीएम के नोटिस के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवेश शुक्ला बीजेपी के स्थानीय विधायक केदार शुक्ला के प्रतिनिधि हैं। वहीं, प्रवेश शुक्ला कथित तौर पर बीजेपी नेता हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक शराबी शख्स सीढ़ियों पर बैठे दूसरे शख्स पर पेशाब करता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि वीडियो में कथित तौर पर आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला शख्स बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला है।