भोपाल: एक विडियो वायरल हो रही है. इसमें एक लड़की एक होटल के प्रतीक्षा हॉल में एक मंत्री को रेपिस्ट बोल रही है. लड़की की बात पर वहां मौजूद व्यक्ति बार-बार यह विरोध कर रहा है कि हमारे राजा साहब के खिलाफ कुछ ना बोले.
दरअसल यह विडियो पश्चिम निमाड़ के आदिवासी जिले की है. यह लडकी बगैर होटल मेनेजर की सहमति से होटल मे रूक गई थी. जब इस पर होटल प्रबंधक ने आपत्ति ली. इस पर उनके बीच गरमा-गरम बहस शुरू हो गई.
वहां उपस्थित लोगों ने आपत्ति की तो वह उन पर बिफर पडी. वह अपने संबंधों का हवाला देने लगी. बहस के दौरान ही वीडियो में यह सुनाई दे रही है कि वह मंत्री होगा तुम्हारे लिए, वह रेपिस्ट है. बुलाओ मंत्री महोदय को, वह उनके पैर छू लेगा. मेरे भी पैर छू लेगे. अभी आपका मंत्री कौन है पता है. वह रेपिस्ट है आपका राजा.
इतना सुनते ही मंत्री समर्थक उस लड़की को अपने राजा के बारे में अपमानजनक शब्द बोलने पर आपत्ति जता रहा था. कार्यकर्ता राजा साहब के खिलाफ एक शब्द भी सुनने को तैयार नहीं था. तब उस लडकी ने राजा के समर्थकों को अपने मोबाईल से कुछ तस्वीरें दिखाई. तस्वीरें देखकर मंत्री के उस कार्यकर्ता की बोलती बंद हो गई. आक्रोशित लड़की बोली घंटा, अब मैं यही रहूंगी और दिखाऊंगी राजा साहब को.