प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीकॉम की एक छात्रा के साथ एक मुस्लिम युवक द्वारा पहचान छुपाकर रेप किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेप के बाद धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। सूचना पर बजरंग दल ने थाने का घेराव किया इसके बाद केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरीनगर निवासी 25 साल की बीकॉम की स्टूडेंट की शिकायत पर आरोपी अनवर उर्फ अन्नू को हिरासत में ले लिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अनवर से उसकी 8 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई। जब छात्रा को अन्नू की असलियत पता चली तो उससे दोस्ती तोड़ दी।
छात्रा की सितबंर में सगाई हो गई। जब यह जानकारी अनवर को लगी तो वह छात्रा पर मुस्लिम धर्म अपनाने व शादी का दबाव बनाने लगा। इसी दौरान अनवर ने छात्रा से रेप भी किया और ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा के परिवार को जब यह पता चला तो परिजनों ने बजरंग दल के नेताओं की मदद ली।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ परिजन थाने पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी थाने पहुंचे। यहां आरोपी अनवर को भी बजरंग दल के कार्यकर्त्ता पकड़कर ले आए। इसके बाद पुलिस ने अनवर को गिरफ्तार कर लिया।