विधानसभा 136 सिवनी मालवा में भाजपा की ओर से चुनावी मैदान मे उम्मीदवार के रूप में उतारे गए प्रेम शंकर वर्मा का नाम लिस्ट में आते ही वर्मा और उनके समर्थक अति उत्साहित दिखे।
इसी अति उत्साह में जो काम उन्हें नहीं करना था वह भी कर गए हुआ कुछ यूं की स्थानीय राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे प्रेमशंकर वर्मा ने मंदिर प्रांगण में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सभा को संबोधित कर दिया इस दौरान उन्होंने सरकार की योजनाओं का बखान कर डाला।
टिकट मिलने के बाद प्रेमशंकर वर्मा ने एक रैली श्रीराम जानकी मंदिर तक निकाली। मंदिर प्रांगण में झंडे बैनर सहित सभा को संबोधित करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बात की शिकायत राष्ट्रवादी भारत पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र रघुवंशी ने की।
वहीं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसटी टीम की शिकायत कर सूचना दी थी। इसके बाद शिकायत के आधार पर वायरल वीडियो और प्रेमशंकर वर्मा के खिलाफ आचार संहिता के श्री रामजानकी मंदिर का निरीक्षण कर सही पाया जिस पर उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। वही एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया की सिवनी मालवा से प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा पर धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद किया गया।